कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलमार्ग पर जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों को झटका लगा है। क्योंकि रेलवे ने शाम के समय जींद से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन संख्या 04993- 04994 पैसेंजर ट्रेन को 10 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है।
बता दें कि यह ट्रेन शाम के समय जींद से चलकर रात के समय कुरुक्षेत्र पहुंचती थी, जो कैथल में शाम साढ़े सात बजे पहुंचती थी। अब इस ट्रेन को अंबाला-अमृतसर मार्ग पर शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के प्रभाव के चलते रेलवे ने बंद कर दिया है।गौरतलब है कि जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों के लिए शाम के समय केवल यह एकमात्र ट्रेन है, जो जींद, नरवाना और कैथल से यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचाती है। इसी प्रकार से यही ट्रेन रात के समय कुरुक्षेत्र से 10 बजे चलकर अल सुबह पौने एक नरवाना, कैथल होकर जींद-कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली मात्र एक पैसेंजर ट्रेन होने से परेशानी बढ़ी है। इससे पहले दोपहर के समय इस रूट पर चलने वाली ट्रेन पहले से ही बंद है। इन ट्रेनों का दोबारा संचालन करने की मांग लंबे समय से किया जा रहा है।







