पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मंत्री व फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को भाजपा नेता व पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अबकी बार इनकी जुमलेबाजी इस चुनाव में नहीं चलेगी क्योंकि जनता उनका चुनाव लड़ रही है।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर लगाए आरोप
पूर्व मंत्री और फरीदाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि आज बीजेपी प्रत्याशी निराश व हताष है। क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं, भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है ओर जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गूर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कब तक वह मोदी का दिया हुआ खाते रहेंगे। कभी जनता के बीच अपने किये हुए कार्यो पर वोट मांगकर दिखाएं। पिछले 10 वर्षों में इनकी कोई भी गारंटी पास नहीं हुई है, सब फैल हैं। बीजेपी के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों से जनता को यह भृमित कर रहे है। बंगाल में इन्होंने 200 पार का नारा दिया लेकिन 78 सीट ही आ पाई। इसी तरह से हरियाणा में 75 पार का नारा फैल हो गया था औऱ 40 सीट आई। अब जनता इनके 400 पार के नारे को फेल करने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस 7 से 8 सीट जीत रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की टिकट भले ही देरी से मिली हो लेकिन जनता उनका प्रचार खुद लंबे समय से कर रही है।इस दौरान पलवल से पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा.सुभाष चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है।







