गुरुग्राम (एकता): गुरुग्राम वासियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मेट्रो विस्तार के लिए 5,452 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दे दी। अब जल्द ही जमीनी स्तर पर निर्माण का कार्य शुरू होगा। मेट्रो विस्तार से 10 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
परियोजना पूरी होते ही पुराने गुरुग्राम की तस्वीर बदल जाएगी। प्रदेश सरकार ने डीपीआर तैयार कर लगभग 2 साल पहले ही केंद्र सरकार के पास बजट मंजूरी के लिए भेज दी थी। आखिरकार अब लोगों का इंतजार खत्म हुआ। नए गुरुग्राम के इलाके में ही दिल्ली मेट्रो या रैपिड मेट्रो की सुविधा है।
पुराने गुरुग्राम के लाेगों को इसका लाभ मिला है। जिसके चलते गुरुग्राम से हुडा सिटी सेंटर के बीच नई मेट्रो लाइन की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। नए गुरुग्राम से ओल्ड गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को सुगम परियोजना बनाएगी। NCR क्षेत्र में तीव्र यातायात व रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक होगी।







