अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-किसानों के रेल रोको आंदोलन का आज छटा दिन है. इन छः दिनों में सभी अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है,क्योंकि किसान पंजाब के शम्भू रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठे है और जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे है. इसी के चलते अंबाला रेल मण्डल से गुजरने वाली लगभग 788 ट्रेन्स प्रभावित हो रही है.जिसमे 352 ट्रेन्स को कैंसिल किया गया है. कुछ को शॉर्ट ट्रमिनेट किया गया है व कुछ के रुट को डायवर्ट किया गया है.
अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नविन कुमार ने बताया कि अब तक के आकडो के मुताबित अंबाला मंडल से गुजरने वाली 788 रेलगाड़िया प्रभावित हो रही है. जिसके मेल एक्सप्रेस व पेसेंजर मिलाकर 352 ट्रेन्स को रद्द किया गया है. 35 व 40 ट्रेन्स शॉर्ट ट्रमिनेट हुई है व बाकि के रूट बदलकर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रेन्स प्रभावित होने का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. नवीन कुमार का कहना है कि अंबाला रेल मंडल से अब तक 85 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कई ट्रेनें बीच रास्ते मे रद्द करनी पड़ी है। रेलवे द्वारा 230 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। वही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि अभी वाया चंडीगढ़ से लुधियाना होते हुए जम्मू की ओर ट्रेन जा रही है.






