करनाल : चन्द्रिका (T SN)- गांव की छोटी सरकार ने बड़ी सरकार के विरोध का ऐलान कर दिया है । करनाल की जाट धर्मशाला में रणबीर समेन की अध्यक्षता में Sandy एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई । मीटिंग में एसोसिएशन के राज्य प्रतिनिधियों के साथ करनाल और पानीपत जिले के सरपंच संगठन के ब्लाक प्रधान मौजूद रहे । सरपंचों ने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सरकार पर पंचायतों के अधिकार समाप्त करने के आरोप लगाए ।
भाजपा उम्मीदवारों की गांवों में नही होने देंगे एंट्री
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समेन और अन्य सरपंचों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को मांग को लाठीचार्ज से दबाने का काम किया । पंचायतों के अधिकार छीन लिए जिससे सरपंच गांव में विकास कार्य नही करवा पाए । उन्होंने कहा अब चुनावो में बीजेपी और जेजेपी को सबक सिखाने और सरपंचों की ताकत दिखाने का समय है । उन्होंने ऐलान किया कि लोकसभा चुनावो में सरपंच बीजेपी उम्मीदवारों का पुरजोर विरोध करेगे और उन्हें गांव में नही घुसने देंगे । सरकार की सहयोगी जेजेपी खत्म हो चुकी है ऐसे में अब सरपंच बीजेपी को हराने के लिए गांव गांव जाकर लोगो को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जानकारी देंगे । सरपंच एसोसिएशन करनाल में बड़ी रैली करेगी और लोकसभा चुनावो में इंडी गठबंधन का समर्थन करेगी ।







