Home Haryana आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने पहुचे नवीन गोयल

आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने पहुचे नवीन गोयल

137
0
गुरुग्राम, 11 सितम्बर – गुरुग्राम विधानसभा से नवीन गोयल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ को देख कर विरोधियों के पसीने छूट गए। नवीन गोयल ने जनसभा का भी आयोजन किया। इस जनसभा में पहुचे 36 बिरादरी के लोगो का मंच पर सम्मान करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि यह चुनाव गुरुग्राम की जनता का चुनाव है।  उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की 36 बिरादरी के लोगों के आह्वान पर ही नवीन गोयल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे की तैयारी की है।
नामांकन कार्यक्रम को लेकर नवीन गोयल ने कहा कि यह कागजों में भले ही उनके नाम का नामांकन हो, लेकिन यह पूरे गुरुग्राम का नामांकन है। पूरे गुरुग्राम की भावनाएं इस नामांकन से जुड़ी हैं। गुरुग्राम के बुजुर्गों का आशीर्वाद और उम्मीदें इस नामांकन से जुड़ी हैं। युवाओं का बेहतर भविष्य इस नामांकन से जुड़ा है। गुरुग्राम का समग्र विकास इस नामांकन से जुड़ा है। इसलिए यह नामांकन अपने आप में ऐतिहासिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here