यमुनानगर (एकता): हरियाणा में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस अपने पैर पसारने लगा है। बता दें कि प्रदेश के यमुनानगर के सिविल अस्पताल की एक स्टाफ नर्स में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण पाए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स का सैंपल लिया। डॉक्टरों ने नर्स को नाक व मुंह पर मास्क लगाकर रखने की सलाह दी है। इसके अलावा तीन और लोगों के सैंपल लिए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार सैंपल को पंचकूला लैब में भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इस वायरस ने तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जानकारी के मुताबिक अस्पताल की ओपीडी में वैसे तो कई बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें से कई मरीज ऐसे हैं जिनको खांसी, बुखार व जुकाम है। इसके अलावा फ्लू वार्ड की ओपीडी में भी आठ से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा घातक हो सकता है।







