करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल में बीजेपी का चुनाव प्रचार जारी है करनाल में चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह की पत्नी सुमन सैनी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. करनाल में आज अलग अलग वार्डो के कार्यक्रम में पहुंचकर सुमन सैनी ने वोट की अपील की ।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने इस दौरान पीएम मोदी और पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यों को गिनवाया.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है. सुमन सैनी ने मनोहर लाल को लोकसभा का और नायब सैनी को विधानसभा उपचुनाव जितवाने का आवाहन किया.
,







