Home Haryana दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय सिंह चौटाला के बयान से किया किनारा.....

दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय सिंह चौटाला के बयान से किया किनारा.. बोले जात- पात की कर रहे हैं राजनीति

134
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN) : जींद  में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेजेपी  नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नवरात्रों के समापन से पहले लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। जेजेपी छोड़ने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ कर जाने वालों से उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
जेजेपी  नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मेरे चाचा अभय सिंह चौटाला अपना आपा खो चुके हैं , वे जात पात की राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि  अग्रवाल समाज का हरियाणा में बहुत बड़ा योगदान है. वहीं  दुष्यंत चौटाला का विरोध होने पर बोलते हुए दिग्विज चौटाला ने कहा की   विरोध जिंदा कोमों का होता है मुर्दों का नहीं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं कि मैं पहले भी बीजेपी के साथ नहीं था और आज भी नहीं हूं। पार्टी जहां से मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देगी,  वहीं से चुनाव लड़ूंगा।उन्होंने कहा कि  चुनाव में हार- जीत लगी रहती है। हार -जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here