Home Faridabad कांग्रेस और जेजेपी को झटका – उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाही...

कांग्रेस और जेजेपी को झटका – उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाही में नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

116
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस और जेजेपी पार्टी को जिला स्तर पर उस समय बड़ा झटका लगा, जब इन पार्टियों के नेता अपने लगभग 100 समर्थकों के साथ उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अगवाही में विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल हो गए। आज बीजेपी कार्यालय सेक्टर 15 में बल्लबगढ़ से जेजेपी नेता सुनील शास्त्री और बल्लबगढ़ से कांग्रेस नेता  राजू धारीवाल ने अपनी टीम के साथ भाजपा का दामन थमते हुए बीजेपी में अपनी आस्था व्यक्त की।
इस मौके पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की भाजपा इस बार आने वाली 4 जून को 400 पार के नारे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा की जनता भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को 10 लाख से ज्यादा मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी। इस अवसर बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ताओं का  धन्यवाद किया ।वही जिला स्तर के कांग्रेस नेता  राजू धारीवाल ने अपनी टीम के साथ भाजपा का दामन थामते  हुए कहा कि वह पार्टी में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे और संगठन नाम की कोई चीज पार्टी में नहीं थी.यहां तक की पिछले 10 साल से जिला अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं हो पाए। इस मौके पर जेजीपी के जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे सुनील शास्त्री ने कहा कि वह पिछले 4 साल से जेजेपी पार्टी में काम कर रहे थे लेकिन यहां उन्हें कोई मान सम्मान नहीं मिल पा रहा था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here