फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद जिले के पांच युवकों के साथ राजस्थान के सीकर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां युवकों की कार एक ट्राले से जा टकराई। जिससे पांचों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार फतेहपुर में रविवार रात फतेहपुर-सालासर हाईवे पर कार सालासर की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार ने बिकमसरा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे की ट्रॉले से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान फतेहाबाद के बाडरी पालसर के अजय कुमार पुत्र जय सिंह जाट और फतेहाबाद के ही गांव भूतन कलां के अमित पुत्र ईश्वर सिंह, संदीप पुत्र शमशेर सिंह, मोहनलाल पुत्र राधेयश्याम और प्रदीप पुत्र प्रताप सिंह के तौर पर हुई है। पांचों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।







