Home Faridabad अपनी समस्याओं को लेकर किसान पहुंचे CM नायब सिंह सैनी के...

अपनी समस्याओं को लेकर किसान पहुंचे CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में… पुलिस ने किया गिरफ्तार

128
0
फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फतेहाबाद के रतिया में सिरसा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में शुक्रवार को रतिया की अनाजमंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस दौरान बाढ़ से खराब हुई फसल के मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर आंदोलित किसान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सीएम से सवाल जवाब करने के लिए कार्यक्रम में पहुंच गए, जबकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम तक पहुंचने से पहले ही 50 के करीब किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कुलां चौकी में भेज दिया। इससे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया
 गिरफ्तार किसानों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलां चौकी में पुलिस की हिरासत में किसानों ने बीजेपी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए जमकर विरोध किया। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने बताया कि किसान शांतमई ढंग से अपनी मांगों को लेकर सीएम से सवाल जवाब करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में कुलां पुलिस चौकी में लाएं गए गुस्साए किसानों ने कहा कि वोटों के लिए गांव में आने पर भाजपा प्रत्याशी को सवाल जवाब किए जाएंगे और उनका विरोध किया जाएगा। किसानों ने यहां तक कहा कि चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के रतिया आगमन को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा के नेतृत्व में किसान सीएम कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए एकत्रित हो गए, जबकि रतिया बाईपास पर पहुंचते ही पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर कुलां चौकी में ले आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here