हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-लुधियाना पुलिस की एफआईआर में हरियाणा परिवहन मंत्री असीम गोयल का नाम भी सामने आया है. ये मामला एक पीड़ित महिला की ओर से दर्ज किया गया है. एफआईआर में मंत्री असीम गोयल के पार्टनर अरविंद अग्रवाल लक्की, हिमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल समेत कई परिजनों के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 498, 377, 354,120-B के तहत केस दर्ज किया गया है।हालांकि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत की जांच में मंत्री और उनकी पत्नी को सीधा कसूरवार नहीं ठहराया है.
बताया जा रहा है कि हिमांशु अग्रवाल पर अप्राकृतिक यौ*न संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने FIR में 377 धारा लगाई गई। इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है।एफआईआर में पीड़ित महिला की ओर से लिखा गया है कि हिमांशु अग्रवाल से उसकी शादी 13 अक्टूबर 2021 में हुई। शादी का कार्यक्रम उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में हुआ था। शादी से पहले लुधियाना के हयात रेजिडेंसी होटल में असीम गोयल के द्वारा उसे यह विश्वास दिलाया गया कि यह परिवार अच्छा है। महिलाएं घर का काम नहीं करती हैं। इसके बाद उसके साथ वहां पर जुल्म शुरू हो गया। जब यह बात अंबाला विधायक को बताई गई तो पीड़िता और उसके परिजनों को रौब दिखाया।
मंत्री के पार्टनर अरविंद गोयल और उसके परिवार के सदस्यों पर FIR दर्ज
दरअसल लुधियाना में मंत्री असीम गोयल के पार्टनर अरविंद गोयल और उसके परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज हुई है. मामले में उनका नाम भी सामने आया है जिसे लेकर असीम के साथ उनकी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं.हालांकि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत की जांच में मंत्री और उनकी पत्नी को सीधा कसूरवार नहीं ठहराया है. बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में मंत्री से पूछताछ की जा सकती है.







