हरियाणा, 2 दिसंबर -पिहोवा के गांव सेंसा के पास ड्रेन में कई गोवंश के कटे हुए सर मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पिहोवा की कई सामाजिक व धार्मिक लोगों में रोष पनप रहा है। पिहोवा के कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने मिलकर आज सोमवार को पिहोवा एसडीएम को सीएम हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा है और कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
आस पास के इलाके में फैली सनसनी
सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पत्र पदाधिकारी का कहना है कि गांव सेंसा के पास ड्रेन में पांच गोवंश के सिर कटे हुए मिले हैं। ड्रेन के पास काफी मात्रा में खून भी दिखाई दिया है और इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोष पनप रहा है। जिसको लेकर आज एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया है। एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम आज पिहोवा की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने ज्ञापन सौंपा है।जिसको तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। और पुलिस को भी इस मामले पर कार्यवाही करने के आदेश दे दिए गए हैं।







