महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक 13 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना गांव धनौंदा में हुई। बता दें कि मृतक किशोर मोहित नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
गुरुवार को जब वह स्कूल से लंच के लिए घर आया तो उसके बाद वह वापस नहीं गया। शाम के समय किसी ने उनके घर फोन कर कहा कि मोहित ने पेड़ से लटकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। बता दें कि मृतक छात्रा का पिता कैंसर की बीमारी से पीड़िता हैं। उसके 2 भाई-बहन हैं।







