Home Ambala अंबाला में कोहरे का कहर, सड़क और रेल यातायात बुरी तरह...

अंबाला में कोहरे का कहर, सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित

60
0

Ambala,19 December-:उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अंबाला में तीसरे दिन भी घना कोहरा और धुंध देखने को मिली,जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। खासतौर पर सड़क यातायात और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित नजर आ रही हैं।सुबह से ही घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अंबाला में लगातार तीसरे दिन छाए घने कोहरे और स्मॉग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।सड़कों पर हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।कम दृश्यता के चलते हादसों की आशंका बनी हुई है,जिसके चलते लोग बेहद सतर्क नजर आए।वहीं, अगर रेल यातायात की बात करें तो कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर देखने को मिला। कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचीं,जिसके कारण स्टेशन परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों का कहना है कि वे काफी देर से अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोहरे की वजह से ट्रेनों के समय में लगातार बदलाव हो रहा है। ठंड से बचने के लिए यात्री गर्म कपड़ों और कंबलों में खुद को ढके हुए नजर आए।

घने कोहरे का असर केवल रेल सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।ऑटो और अन्य छोटे वाहन चालकों को इस मौसम में खासा संघर्ष करना पड़ रहा है।ऑटो चालकों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण सवारियां कम हो गई हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। इसके बावजूद वे पूरी सावधानी बरतते हुए वाहन चला रहे हैं।रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं, जिससे उन्हें स्टेशन पर घंटों ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है।ऑटो चालकों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड और कोहरे में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें और पूरी सावधानी बरतें।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here