कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की 23 वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी और शेर सिंह बडशामी पूर्व विधायक, रामकुमार एबला प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा, तनुजा जिला प्रधान महिला विंग इनेलो, और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला.
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल ने देश प्रदेश के अंदर किसान, मजदूर और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई. छोटे दुकानदार, बड़े व्यापारी, हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ देश के विकास में मुख्य भूमिका निभाई. देश में बुढ़ापा पेंशन ,बेरोजगारी भत्ता कोई भी अन्य कार्य हो उन्होंने अहम भूमिका निभाई और देश में सबसे पहले यह नीति लागू करने का कार्य किया. स्वर्गीय देवी लाल की 23 वी पुण्यतिथि बड़े श्रद्धा सुमन के साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में और देशभर में मनाई जा रही है. पुण्यतिथि के उपलक्ष पर शेर सिंह बडशामी पूर्व विधायक, रामकुमार एबला प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा, तनुजा जिला प्रधान महिला विंग इनेलो, कृष्ण बुरा हल्का प्रधान थानेसर, तुनखान प्रधान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ , संदीप अजराणा आदि मोजूद रहे.







