करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– करनाल स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व भाजपा हरियाणा के प्रभारी सुरेंद्र नागर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार , विधायक हरविंदर कल्याण भी बैठक में मौजूद रहे।बैठक के बाद बीजेपी हरियाणा के प्रभारी सुरेंद्र नागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज चुनाव संचालन समिति के कोर ग्रुप की आज एक बैठक का आयोजन किया गया और सभी को चुनाव में काम के लिए दिशा निर्देश दिए गए है।
कांगेस अपने प्रत्याशी अभी तक मैदान में नहीं उतार पाई
सुरेंद्र नागर ने कहा कि कांगेस अपने प्रत्याशी अभी तक मैदान में नहीं उतार पाई है जिससे साफ़ जाहिर होता कि कांग्रेस डरी हुई है। उन्होंने कहा कि 2 महीने से ज्यादा का समय मुझे हरियाणा में हो गया है मेरे अनुभव के आधार पर मैं यह कहना चाहता हूं कि हरियाणा में 10 की 10 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सबसे बड़ा योगदान हरियाणा का रहेगा।रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर दिए गए विवादित बयान पर नगर ने कहा की यह कांग्रेस और कांग्रेस लीडरशिप की घटिया मानसिकता और सोच है जो महिलाओं को लेकर इस प्रकार के बयान देती है।
हमारा कैडर तैयार…बस प्लान तहत करना है काम
वहीं हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने लोकसभा की तैयारी को लेकर कहा कि हमारी कैडर बेस पार्टी है और हमारा कैडर तैयार है,बस प्लान तहत हमने कैडर को काम पर लगाना है। बीजेपी सरकार के भावी पंचायत मंत्री के कार्यकाल से हरियाणा के सरपंच नाराज चल रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि बहुत से सरपंचों के साथ बातचीत हुई है और चल भी रही है। अभी हाल ही में मैं इस विभाग का मंत्री बना हूं बहुत ही जल्द इसका हल निकल जायेगा।







