Home Sonipat मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाला गैंग सक्रिय. बदमाशो ने दिया...

मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाला गैंग सक्रिय. बदमाशो ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

123
0
सोनीपत, 19 दिसंबर —–सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित मसद मोहल्ला के पास एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर नकदी जमा कर रहे रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर झपटमार नकदी छीनकर भाग गया। झपटमार करीब 20 से 25 हजार रुपये छीन ले गया। दुकानदार के हाथ से भी नकदी छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके विरोध के चलते वह नकदी नहीं छीन सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कच्चे क्वार्टर मार्केट में बलदेव ठक्कर रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान पर बलदेव ठक्कर व उनके बेटे गौरव बैठते हैं। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद दिनभर की सेल के 52 हजार रुपये ओल्ड डीसी रोड पर स्थित एटीएम बूथ पर जमा कराने गए थे। वह एटीएम बूथ के अंदर मशीन में नकदी जमा कर रहे थे। तभी बाहर से एक युवक अंदर आया। युवक ने हाथ में ली हुई थैली से मिर्च पाउडर उठाकर गौरव की आंखों में फेंक कर दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। एटीएम बूथ में आए युवक ने मशीन पर रखी नकदी उठा ली। उसने गौरव के हाथ में पकड़ी नकदी छीनने की कोशिश की, लेकिन गौरव ने नहीं दी। उसके बाद वह भाग गया।इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड डीसी रोड पर एक एटीएम में नकदी डालने गए दुकानदार के साथ लूट हुई है , शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here