Home Ambala अम्बाला में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से बाइक और थ्री-व्हीलर सवार...

अम्बाला में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से बाइक और थ्री-व्हीलर सवार दो की मौत

22
0

अम्बाला,16 फरवरी-:अंबाला में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारता हुआ पलट गया। हादसे में बाइक और थ्री-व्हीलर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह भीषण दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे अंबाला में सर्विस लेन पर हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे अंबाला की ओर जा रहे थे, तभी एक ट्रक तेज रफ्तार और गलत दिशा में आता दिखाई दिया। ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी,इसके बाद कई अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रक आखिरकार पलट गया,जिसके नीचे एक बाइक और एक थ्री-व्हीलर आ गए।हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। गनीमत यह रही कि एक कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया।मौके पर पहुंचे पड़ाव थाना के एसएचओ धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here