हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पलवल के बैंक्विट हाल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान इनेलो के जिलरभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर ह*मला बोला।
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनावों को कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाने पलवल आए है. अबकी बार हालात बहुत बदले हुए हैं जो चार सौ पार की बात करते हैं उनकी हालत बिगड़ी हुई है वो 200 भी पार नहीं कर सकेगी। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा की वह तो अभी अपने प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाई। लोगों की इच्छा है की भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा जाए । वहीं भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अभय सिंह चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी ने जनता से कांग्रेस द्वारा लूटे हुए कालेधन को लाने की बात कही थी लेकिन न तो कालाधन आया.युवाओं को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, उल्टा उन्हें बेरोजगार कर दिया. साथ ही किसानों की आय दोगुना करने की बजाए तीन काले कानून किसानों पर लाद दिए, जिनके लिए 13 महीनों तक किसानों को आंदोलन करना पड़ा.इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश में दस लोकसभा चुनाव जीतने पर कहा कि जिसने प्रत्याशी उधार लिए हों वो कैसे दस लोकसभा जितेगी.अबकी बार भाजपा के कुछ प्रत्याशिओं की तो जमानत भी नहीं बचेगी। क्योकि जहां इनके प्रत्याशी जाते हैं, वहीं विरोध झेलना पड़ रहा है।







