Home Haryana रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को पंचायत...

रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

150
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने लोकसभा चुनाव  की तैयारी को लेकर कहा कि बीजेपी  कैडर बेस पार्टी है और हमारा कैडर तैयार है,बस प्लान तहत  कैडर को काम पर  लगाना है। वहीं बीजेपी सरकार के भावी पंचायत मंत्री के कार्यकाल से हरियाणा के सरपंच नाराज चल रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि बहुत से सरपंचों के साथ मेरी बातचीत हुई है और चल भी रही है। अभी हाल ही में मै इस विभाग का मंत्री बना हूं बहुत ही जल्द इसका हल निकल जायेगा।
वहीं  रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई विवादित टिप्पणी पर ढांडा ने कहा कि राहुल गांधी ने भी इस तरीके की अभद्र  टिप्पणी की थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस  सड़कों पर उतरकर महिला सशक्तिकरण की बात करती  हैं जो एक मात्र ड्रामा है। । वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में अभी तक उतार नहीं पाई है,अभी वह अपने लोगों को  चुनाव के लिए मनाने में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here