Home Haryana गुरुग्राम के गांव सीही में ड्रेन के खुले मेनहोल में गिरा ...

गुरुग्राम के गांव सीही में ड्रेन के खुले मेनहोल में गिरा मासूम… हुई मौ*त, मामला दर्ज

134
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव सीही में खेलते वक्त दो साल का मासूम ड्रेन के खुले मेनहोल में गिर गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद दंपत्ति को उनका बेटा ड्रेन के पानी में तैरता मिला तो उन्होंने दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर शव को ड्रेन से बाहर निकाला। जिसके बाद  अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मासूम को मृ*त घोषित कर दिया।
परिजनों ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ की शिकायत 
वहीं मृ*तक के परिजनों ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को शिकायत देकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।मूल रूप से नेपाल के रहने वाले भगत कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी पार्वती सुनार के साथ गुड़गांव के गांव सीही में किराए पर रहते हैं और चाय की दुकान चलाते हैं। कल उनका दो साल का बेटा प्रदीप दुकान के पास खेल रहा था। यहां ड्रेन का मेन होल खुला हुआ था। खेलते वक्त उनका बेटा इस ड्रेन में गिर गया। काफी देर तक जब उनका बेटा उन्हें दिखाई नहीं दिया तो वह उसे ढूंढने लगे। कुछ देर बाद उनकी नजर ड्रेन के खुले मैनहोल पर पड़ी तो देखा कि उनके बेटे का शव ड्रेन में भरे पानी में तैर रहा था जिसे बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान का कहना ये 
उधर,थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान के मुताबिक, मृ*तक प्रदीप के पिता भगत कुमार की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि जिस स्थान पर यह हा*दसा हुआ है,वहां सड़क निर्माण किए जाने के साथ ही ड्रेन बनाने का कार्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से किया गया था। ड्रेन बनाने के साथ ही यहां इनके मेनहोल तो बनाए गए,लेकिन इन पर ढक्कन नहीं लगाए गए। इसी लापरवाही के कारण ही यह हा*दसा हुआ है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here