अंबाला 14 अगस्त :आज परिवहन मंत्री असीम गोयल की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान पुलिस प्रशासन से लेकर स्कूली विद्यार्थियों तक ने इस रैली में हिस्सा लिया। पूरे अंबाला मे वातावरण आज तिरंगमय हो गया. इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा की भारत युवाओं का देश है और जब युवा देश के लिए अपनी जान न्योछावर करेंगे तो हमारे देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। आजादी के 77 वर्ष पूरे हो गए है, और आजादी का ये जश्न पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.
अंबाला शहर विधानसभा में आज परिवहन मंत्री असीम गोयल की अगुआई में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमे पुलिस अधिकारी, स्कूली बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरे अंबाला का वातावरण तिरंगमय हो गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया की देश के प्रधानमंत्री ने ये आवाहन किया था की हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, जन जन तिरंगा। तिरंगा हमारी शान है और ये भावना हर युवा हर नागरिक में होनी चाहिए भारत युवाओं का देश है और जब कोई युवा देश के लिए खुद को निछावर करता है तो भारत को कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। 11 से लेकर 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है.तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और युवाओं में भी जोश और देशभक्ति की भावना देखने को मिल रही है।







