हरियाणा | हरियाणा के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले दो महीने में प्रदेश में सिटी बस सेवा को और बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, अब इस योजना में कुरुक्षेत्र जिले को भी शामिल किया गया है।
अक्तूबर तक राज्य परिवहन निगम 10 शहरों में 5-5 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बना रहा है। हालांकि, पिछले 18 महीनों से इन शहरों के बस अड्डों में नए चार्जिंग सेंटर बनाने का काम नहीं हो पाया है।
450 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी
खबरों के अनुसार, राज्य परिवहन निगम को 450 और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मंजूरी मिल गई है। इन बसों की लंबाई 9 मीटर होगी, जबकि वर्तमान सिटी बसें 12 मीटर लंबी हैं और इनमें 45 सीटें हैं।
नई बसों में से 100-100 बसें फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भेजी जाएंगी। बाकी 250 बसों में से 125 बसें सिटी बस सेवा में उपयोग होंगी और शेष 125 बसें अन्य शहरों में संचालित की जाएंगी।







