अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने अपनी माँगों को लेकर दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है । यानी प्रदेशभर में 30 और 31 मार्च को पेट्रोल डीज़ल नहीं मिलेगा । बीते कई सालों से पेट्रोल पंप डीलरों की कमीशन ना बड़ाये जाने के रोष स्वरूप इस हड़ताल का एलान किया गया है ।
प्रदेश भर में कल और परसों यानी 30 और 31 मार्च को पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल रहेगी । ये हड़ताल 1 मार्च सुबह पाँच बजे तक चलेगी । इस हड़ताल का आह्वान पेट्रोलियम एसोसिएशन्स हरियाणा द्वारा किया गया है । पेट्रोल पम्प संचालकों की मानें तो उनके ख़र्चों में तो बहुत वृद्धि हुई है लेकिन उन्हें मिलने वाली कमीशन का रेट आज तक नहीं बढ़ाया गया है । बीते सात सालों से ये लोग कमीशन बढ़ाने की माँग कर रहे हैं लेकिन पेट्रोल पम्प संचालकों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही ।







