Home Crime 4 पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूट की वारदात को अंजाम देने...

4 पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

173
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी में एक साथ 4 पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को रेवाड़ी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिनमें से दो बदमाश राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पकड़े गए हैं, जबकि तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी बहादुरगढ़ से हुई। वारदात में प्रयोग की गई कार भी रिकवर हो गई है। बता दें कि 11 दिसंबर को बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा एरिया में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर निखरी के समीप बने 4 पेट्रोल पंपों पर लूट की थी। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग भी की, जिसमें गोली के छर्रे लगने से एक सेल्समैन घायल भी हो गया था।

उन्होंने चारों पेट्रोल पंप से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए लेकर भागे थे। एक साथ चार पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी 10 दिन में आरोपियों की गिरफ्तार करने का अल्टीमेट दिया था। जिससे पुलिस के सामने नई सिरदर्दी पैदा हो गई थी। एसपी राजेश कुमार ने इस मामले में रेवाड़ी व धारूहेड़ा दोनों सीआईए के अलावा कुल 6 टीमें गठित की। इन टीमों ने दिनरात मेहनत कर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया।

पुलिस के हाथ वारदात को अंजाम देते वक्त एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज लगा था। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। सबसे पहले पुलिस ने राजस्थान के झुन्झुनू के पिलानी और सिंघाना में छापेमारी की। यहां से कुछ सुराग हाथ लगने के बाद नारनौल में छापेमारी की। यहां कुछ तथ्य तो हाथ लग गए, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। हरियाणा-राजस्थान में लगातार छापेमारी से बदमाश भी डरे हुए थे।

इस बीच पुलिस के हाथ एक और बड़ा सुराग लगा। पुलिस झज्जर जिले के कस्बा बादली के गांव जगतपुरा पहुंच गई और वहां से बदमाश अजय उर्फ मोटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली। यहां से पुलिस को पता चला कि उसके साथ वारदात में महेन्द्रगढ़ जिले के गांव मोहनपुर का विकास व सोनीपत जिले के खरखौदा एरिया का रोहित जांगड़ा भी था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश अजय उर्फ मोटा पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज है। उस पर गुरुग्राम में मर्डर, सीकर में लूट व आर्म्स एक्ट के अलावा झज्जर व रोहतक में भी कई मामले दर्ज है। उसके द्वारा किए गए क्राइम का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here