Home Ambala कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम...

कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरूआत की… BJP रही निशाने पर

120
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने वीरवार को अम्बाला शहर में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम पुराने सिविल अस्पताल से शुरू होकर जगाधरी गेट,पटेल रोड,सर्राफा बाजार,स्वामिया मोहल्ला,बांस बाजार से होता हुआ शुक्लकुण्ड रोड व आस पास के इलाकों में किया गया.
 हरियाणा की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि  चुनाव का समय चल रहा है और ऐसे में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए यह बयान देना की ईडी ने जितनी भी प्रॉपर्टी वह सब गरीब जनता में बांट दी जाएगी यह सिर्फ एक चुनावी जुमला है। वहीं लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका  है,  लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जाहिर नहीं की है.  इसे लेकर निर्मल सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है जल्दी लोकसभा चुनाव के लिए लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here