Home Ambala घरेलु सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी से लोग परेशान..

घरेलु सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी से लोग परेशान..

142
0
Ambala, 08 April-देश में एक बार फिर से आम नागरिको की जेब पर एक और बोझ पड़ गया है. सरकार ने घरेलु सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी कर दी है. जिससे आम नागरिक ख़ासकर महिलाए काफी नाराज़ है.उनका कहना है कि ये महंगाई की एक और मार सरकार ने दी है,इससे जहाँ उनके किचन पर असर पड़ेगा वही महंगाई की मार भी पड़ेगी.
सरकार ने बजट आने बाद अब लोगो पर एक बोझ और बढ़ा दिया है, सरकारी क्षेत्र की तेल वितरण कम्पनियों ने रसोई गैस (LPG) के मूल्यों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है.ये बढ़ोतरी उज्जवला व सामान्य दोनों श्रेणी में की है ! सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोग काफी परेशान हो गए है. खासकर अब महिलाओं के किचन पर अब 50 रूपये माह का बोझ बढ़ गया है इसी को लेकर में काफी रोष है  ! महिलाओं का कहना है कि एक तो वे पहले ही सिलेंडर बड़ी मुश्किल से लाते थे उस पर सरकार ने इसके रेट बढ़ा दिए ,अब हम गरीब लोग कैसे गुजारा करेंगे ! उनका कहना है कि सरकार को सिलेंडर का रेट कम करना चाहिए ! उन्होंने कहा वे दिहाड़ी मजदूरी वाले लोग है इसलिए उन्हें काफी फर्क पड़ता है !  उनका कहना है कि सरकार अगर हर चीज का रेट बढाती रहेगी तो आम लोग कैसे गुजारा करेंगे ! वही रेट बढ़ने से हर वर्ग के लोग परेशान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here