कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आज कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में भाजपा के लोकसभा चुनावी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, शहरी निकाय मंत्री राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा की सभी 10 सीटे जीतने का दावा किया।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सब को बराबर की सुरक्षा दी जाएगी। इसके बारे में कोई भी पत्राचार कर सुरक्षा बढ़वा सकता है। वहीं प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से राजनीति से दूर रहा, लेकिन फिर भी मेरे खून में राजनीति है। मैं नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकसित भारत के सपने को देखकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं। ओपी जिंदल भाजपा परिवार का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे।







