Home Haryana अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पलवल में आम आदमी पार्टी...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पलवल में आम आदमी पार्टी ने किया पलवल में प्रदर्शन

126
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पलवल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर रावत ने व पदाधिकारियों ने कहा की भाजपा ईडी जैसी स्वतंत्र एजेंसीओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा की अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी का भाजपा को लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा और लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार होगी।
BJP कर रही ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरूपयोग
भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर आप के जिलाध्यक्ष चंदरशेखर रावत ने कहा की भाजपा  लोकसभा चुनाव से डरी हुई है. बिना किसी कसूर के अरविन्द केजरीवाल को जेल में डाला है यह देश के इतिहास में पहली बार है की किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को जेल में डाला है। उन्होंने कहा की केजरीवाल इंसान नहीं बल्कि विचारधारा है देश में करोड़ों करोडों अरविन्द केजरीवाल हैं, भाजपा किस किस को जेल में डालेगी। उन्होंने कहा की पुरे देश को हम यह बताना चाहते है की ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरूपयोग जिस तरह भाजपा ने किया है वो आज से पहले देश में कभी नहीं हुआ। दस सालों के अंदर देश की जड़ों को बर्बाद करने का काम भाजपा ने किया है। युवाओं से रोजगार छीनने का काम और महंगाई बढ़ाने का काम व् जीडीपी गिराने का काम भाजपा ने किया है हमारा देश 80 परसेंट कर्जे में है अगर 20 परसेंट और ले लिया तो बहुत जल्दी देश गुलाम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here