Home Crime रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: युवक की बेरहमी से हत्या कर...

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के साथ की बर्बरता

183
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के साथ बर्बरता की हद पार की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना गांव ककरोई के खेत में हुई। मामले की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गांव ककरोई निवासी सुनील कुमार सोनीपत के छोटू राम चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार को घर से बाहर गया था। लेकिन परिजनों का कहना है कि वह वापस लौटकर नहीं आया। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पुलिस को एक खेत में सुनील का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव को देखकर ऐसा लगा कि उसकी पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई।

जानकारी के मुताबिक युवक का हाथ-बाजू के पास पड़ा हुआ था और कमर की खाल उतरी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत इकट्ठे किए। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here