करनाल (एकता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल और फतेहाबाद के दौरे पर हैं। बता दें कि करनाल के पुंड्रक गांव में मुख्यमंत्री जनसंवाद करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह पुंड्रक गांव से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद वह फतेहाबाद में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक आज शाम को आयुष्मान भारत चिरायु योजना के विस्तारीकरण की शुरुआत करेंगे। फतेहाबाद में ही मनोहर लाल प्रेस वार्ता करेंगे।प्रदेश में सांझी डेयरी योजना से लोगों की आय बढ़ेगी।







