रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रोहतक की सीट पर कोन चुनाव लड़ेगा ये कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने पर विराम लगा दिया है।
कुमारी शैलजा और सुरजेवाला लड़ेंगे चुनाव तो होगी खुशी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं विपक्ष का नेता हु, लेकिन कुमारी शैलजा व सुरजेवाला चुनाव लड़े तो वो सीनियर नेता है अगर वो चुनाव लड़ते है मुझे खुशी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक या दो दिन के अंदर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें उम्मीद है कि प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस प्रदेश की 10 सीटों पर विजई होगी और उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।
पार्टी तय करेगी कोंन लड़ेगा चुनाव,आला कमान के हाथ मे टिकट
हरियाणा प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ा बयान सामने आया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक या दो दिन में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश की 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज डिपार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।







