Home Ambala मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार पहुंचे अपने...

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार पहुंचे अपने गृह जिला अंबाला…कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

148
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी सीएम बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला अंबाला पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। अंबाला शहर पहुंचे सीएम नायब सैनी का सबसे पहले अंबाला शहर के कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर और पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद शहर के बलदेव नगर में सीएम का भव्य स्वागत किया गया। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के गढ़ अंबाला छावनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश देख सीएम नायब सैनी भी काफी खुश नजर आए।
जीतेंगे 10 की 10 लोकसभा सीटें 
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज़ कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का काम करेंगें। नायब सैनी ने इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बंतो कटारिया को जिताने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की। इसके साथ सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को चिंता करने की जरूरत नहीं है,आधी रात 2 बजे भी कार्यकर्ता के लिए वो हाज़िर हैं। अंबाला शहर के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की विधानसभा अंबाला छावनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here