Home Haryana राजलक्ष्मी राइस मिल में 65 लाख का घोटाला…धान उठान के दौरान पाया...

राजलक्ष्मी राइस मिल में 65 लाख का घोटाला…धान उठान के दौरान पाया 3615 क्विंटल कम

138
0
13 जनवरी,यमुनानगर —यमुनानगर जिले में राइस मिल संचालकों की हेरा फेरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यमुनानगर जिले के प्रताप नगर कस्बे में धान उठान के दौरान 3615 क्विंटल धान कम पाया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और राइस मिल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर की शकायत पर हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बता दें कि यमुनानगर जिले में राइस मिल संचालकों के धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मुजाफत कला गांव से सामने आया है मैसर्ज राजलक्ष्मी राइस मिल के संचालक ने  3615 क्विंटल धान की धोखाधड़ी की है। यह धोखाधड़ी का मामला उसे वक्त उजागर हुआ जब खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम धान का उत्थान करने गई। जांच में यह भी सामने आया है कि बोरियों में धान की बजाय उसमें छिलके भरे थे। खाद्य पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन की शिकायत पर प्रताप नगर थाने में इसकी शिकायत दी गई। इसके बाद प्रताप नगर थाने में राइस मिल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे की कुछ दिन पहले प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक और राइस मिल संचालक ने करीब डेढ करोड रुपए की धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज किया था। अब एक और नए मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि राइस मिल संचालक ने सरकार को करीब 65 लाख रुपए का चूना लगाया है। अब देखना होगा खाद्य पूर्ति विभाग राइस मिल संचालक से नुकसान की भरपाई कर पाता है या नहीं।यमुनानगर जिले में राइस मिल संचालकों की हेरा फेरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यमुनानगर जिले के प्रताप नगर कस्बे में धान उठान के दौरान 3615 क्विंटल धान कम पाया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और राइस मिल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here