रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चुनाव में 100 मिनट में शिकायतकर्ता तक पहुंचा जाएगा, जिसके लिए टीमें गठित कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। रोहतक के डीसी अजय कुमार ने कहा है कि जिला प्रशासन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और प्रत्येक विधानसभा में टीमों का गठन कर दिया गया है।
अजय कुमार आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा जिसके लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा 85 साल से बड़े वोटरों को चिन्हित किया जाएगा और उनकी पहचान कर उनसे पूछा जाएगा कि वह बूथ लेवल तक पहुंच सकते हैं या फिर वह घर से भी मतदान कर करेंगे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ₹10000 का भी जमाना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोहतक जिले में चार विधानसभा क्षेत्र पढ़ते हैं जिनमें अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है जो विशेष रूप से राजनीतिक पार्टियों पर निगाह रखेगी। उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जो 100 मिनट में किसी भी शिकायत पर शिकायतकर्ता तक टीम पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव के लिए पूरी तरह से आप तैयार है।







