Home Haryana इलेक्टोरल बांड पर BJP प्रत्याशी बोले… चंदा लेना हर पार्टी का काम…...

इलेक्टोरल बांड पर BJP प्रत्याशी बोले… चंदा लेना हर पार्टी का काम… ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं

121
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल में होडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में तीसरी बार भाजपा की जीत का दावा किया और जगह – जगह हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और विरोधियों पर निशाना साधा। इस अवसर पर हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष दिनेश अदलखा,भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा नेता हरेंद्र रामरतन सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
 पलवल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में चुनावी रैलियां कर रहे है। लोगों का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से कोई हलचल नहीं है। लड़ने से पहले ही विरोधियों ने हार स्वीकार कर ली है। देश और दुनिया में मोदी की लहर चल रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने भी यह मान लिया है कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है।गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया का सिरमौर बनेगा। भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए मोदी जी ने अथक प्रयास किया है। अमृत काल के दौरान भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। भारत आर्थिक रूप से मजबूत बन रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारी वोटों के साथ विजय हासिल करेंगे और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगें। वहीं उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर भी जबाव देते हुए कहा कि चंदा लेना हर पार्टी का काम है ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here