कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में अपराधी ने अपने शातिरनामा अंदाज से एक घटना को अंजाम दिया। बता दें कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ड्राइवर ने फर्जी एक्सीडेंट की कहानी रचकर नकदी की हेराफेरी की थी। दरअसल जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 15 लाख रुपए नकदी बरामद की गई। सोमवार की दोपहर एसपी मकसूद अहमद ने प्रेस वार्ता के जरिए यह खुलासा किया। बता दें कि 9 फरवरी को आरोपी ड्राइवर सोनू को भिवानी से कैश लाने के लिए उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भिवानी भेजा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार जो उसका ड्राइवर सोनू भिवानी से 15 लाख रुपए नकदी लेकर कैथल आ रहा था। जो उसने सोनू के पास फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति से उसकी फोन पर बात हुई और उसने बताया कि हाईवे पर ग्योंग गांव के पास गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। एसपी ने बताया कि जो उसने वहां पहुंच कर देखा तो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी और ड्राइवर को भी चोटें लगी थी। जो शिकायतकर्ता ने सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया। 11 फरवरी को सोनू उपरोक्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने उपरांत उसने नकदी बारे बातचीत की तो सोनू ने बताया कि एक्सीडेंट के समय नकदी गाड़ी में ही थी। जो उसके 15 लाख रुपए चोरी हो चुके थे। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि मामले की सज्ञींनता को देखते हुए मामले की जांच सीआईए-1 के सुपुर्द की गई थी। जो सीआईए-1 प्रभारी एसआई रमेशचंद्र की अगुवाई में मामले की जांच एएसआई रणदीप सिंह की टीम द्वारा हर एंगल से की गई। पुलिस द्वारा तत्परता से की गई हर एंगल पर जांच दौरान शक की सुई ड्राइवर सोनू पर टिक गई। आरोपी सोनू सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है तथा मामले का दूसरा आरोपी भूषण भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।







