Home Faridabad विधायक नयनपाल रावत ने नगला जोगियान में बनने वाली सीकरी...

विधायक नयनपाल रावत ने नगला जोगियान में बनने वाली सीकरी से ध्वज रोड का किया शुभारंभ

172
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद के पृथला विधानसभा से विधायक नयनपाल रावत ने आज क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने  गांव नगला जोगियान में लगभग 24 करोड रुपए की लागत से बनने वाली सीकरी से ध्वज रोड का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया. साथ ही विधायक नयनपाल रावत ने लगभग 45 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए बारात घर का भी लोकार्पण किया.
इस मौके पर विधायक नैनपाल रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो मेरे मन में कसक थी आज वह कसक पूरी होती हुई नजर आ रही है.  लगभग साढ़े साल कार्यकाल के बीत  जाने के बावजूद भी कार्य को लेकर वह खुद संतुष्ट नहीं थे,   लेकिन अब  पृथला विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी से करीब 300 करोड रुपए की सड़कों का निर्माण कार्य कुछ का पूरा हो चुका है और कुछ का चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here