Home Hisar सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा धाम टीलें...

सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम शुरु करना चाहिए- बजरंग गर्ग

212
0
हिसार, 16 दिसम्बर — – अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी के वरदान दिवस व पूर्णिमा के पावन पर्व पर छप्पन भोग व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें देश भर से समाज के प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने समारोह में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हजारों भक्तों ने आज शक्ति सरोवर स्नान के बाद माता लक्ष्मी जी के दर्शन किए। अग्रोहा धाम के साथ देश के नागरिकों की आस्था जुड़ी हुई है और जनता के सहयोग से अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से लगातार विकास कार्य हो रहे है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम शुरु करना चाहिए। केंद्र सरकार को अग्रोहा में विकास के लिए अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनना चाहिए जबकि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी और धर्मनगरी है। अग्रोहा धाम में दर्शन के लिए लाखों भक्त देश के कौन-कौने से आते है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार को अपने वयादे के अनुसार अग्रोहा को उपतहसील का दर्जा देना चाहिए। अग्रोहा में ना सीवरेज लाईन है सभी बरसाती नाले बंद व टूटे पड़े है। स्टीट लाईट तक जलती नहीं है सड़क टूटी पड़ी है। सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। सरकार को अग्रोहा में विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए जबकि अग्रोहा आज शहर का रूप ले चुका है। सरकार को अग्रोहा में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा देनी चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी, बाबा हनुमान जी, भगवान श्री शिव पार्वती, भगवान श्री कृष्ण सुदामा पर अधारित सुन्दर-सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की और राजस्थान के कलाकारों द्वारा अनेकों धार्मिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मन मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here