Home Haryana कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्ष को...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्ष को चाहती है दबाना

101
0
पलवल, 23 दिसंबर -हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्ष को दबाना चाहती है। संसद में हुई धक्का मुक्की के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसदों ने एफआईआर तक दर्ज करवा दी है। जोकि देश को शर्मसार करने वाली बात है। क्योंकि उन पर लगा यह आरोप सरासर गलत है।
भाजपा के पास कोई सबूत है, तो वह पेश क्यों नहीं करती
उदयभान ने कहा भाजपा द्वारा राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए संसद में षड्यंत्र रचा गया है। क्योंकि संसद में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर राहुल गांधी ने किसी के साथ धक्का मुक्की की है और उनकी वजह से भाजपा सांसद घायल हुए हैं। तो उसकी सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं वायरल हुई। इतना ही नहीं बीजेपी नेता भी उस दौरान वीडियो बना रहे थे। जब राहुल गांधी नीली शर्ट पहनकर जय भीम के नारे लगा रहे थे और देश के संविधान को साथ लेकर चल रहे थे। अमित शाह के इस्तीफा की भी मांग कर रहे थे। उस दौरान भाजपा नेताओं ने ही राहुल गांधी का रास्ता रोकने का काम किया। उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ से कोई धक्का मुक्की नहीं की गई है। अगर भाजपा के पास कोई सबूत है। तो वह उसे पेश क्यों नहीं करती है। अगर उनके पास कोई सबूत नहीं है, तो वह कांग्रेस से माफी मांगे। क्योंकि इस तरह के झूठे हथकंडे अपनाने से कांग्रेस बिल्कुल भी नहीं झुकेगी। कांग्रेस पार्टी तो अंग्रेजों के सामने भी नहीं झुकी थी और अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा अगर पुलिस के पास भी कोई पुख्ता सबूत है। तो वह राहुल गांधी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है। यह सब भाजपा का एक रचा हुआ षड्यंत्र है। कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here