Home Haryana व्यापारी मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, आरोपियों ने 4 फीट गड्ढे में...

व्यापारी मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, आरोपियों ने 4 फीट गड्ढे में दफन किया था शव

197
0

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले पांच दिन से लापता हुए राजस्थान के अलवर के मेटल व्यापारी की हत्या का खुलासा हो गया है। रेवाड़ी पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। घटना 10 अगस्त की है। बता दें कि मृतक मंगल अरोड़ा को अंकित भालिया पैसे देने की बात कहकर रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में ले गया। वहां उसने साजिश के तहत अपने दो साथियों के साथ मिलकर तार से गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मृतक के शव को गोदाम में ही 4 फीट का गड्डा खोदकर दफना दिया।

रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को शव को जमीन से निकाला। साथ ही तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित भालिया ने अपने दो साथियों मनोज व एक अन्य को 3 लाख रुपए में मंगत अरोड़ा की हत्या करने के लिए तैयार किया था। रविवार की रात मृतक मंगत अरोड़ा का मोबाइल फोन गुरुग्राम में पड़ा मिला। जिस व्यक्ति ने मोबाइल चालू किया। उसे पुलिस ने ट्रेस कर रात को ही पकड़ लिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here