फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की सभी वर्करों ने आज कैबिनट मंत्री मुलचंद शर्मा के कार्यालय का घेराव किया । इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौम्पा ।
आशा वर्कर की फरीदाबाद जिला प्रधान ने बताएं कि 73 दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने बातचीत कर मांगों को पूरा करने के लिए सहमति दी थी। लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने उन सभी मांगों को अभी तक अमल नही किया, जिसे लेकर आज पूरे प्रदेश की आशा वर्कर सभी विधायकों के आवास पर जाकर सरकार को उन सभी मांगों को याद दिलवाकर उसे पूरा करवाने के लिए सभी विधायकों को ज्ञापन सौम्पा जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय का घेराव कर उन्हें ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सभी आशा वर्कर से सरकार उनके कार्य से ज्यादा कार्य करवा रही है। सरकार आशा वर्करों को ना तो मेडिकल भत्ता दे रही है, ना राशन भत्ता और ना ही रिटायरमेंट के दौरान उनकी पेंशन।







