Home Haryana सीएम नायब सैनी बोले..भूपेंद्र हुड्डा जिसे गाली देते हैं फिर माहौल बनाने...

सीएम नायब सैनी बोले..भूपेंद्र हुड्डा जिसे गाली देते हैं फिर माहौल बनाने के लिए उसी को लगाते हैं गले

141
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि  इन्होने  अपने 60 साल के कार्यकाल में जितने कार्य करवाए,उससे डबल विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 साल में करके दिखाए है। इसके परिणामस्वरूप ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाई और अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह रविवार को करनाल में विस्तारक जिला कार्यकारणी की बैठक को सम्बोधित करने के उपरांत लोगों की समस्यांए सुन रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सांसद बनाकर और  करनाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए बधाई दी और आभार जताया।
मीडिया से बातचीत में नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 40 साल के शासन में केवल घोषणा की है जबकि हमने योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हर विधानसभा में कमजोर है यहां तक कि वह रोहतक में भी कमजोर है और उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह प्रदेश की 90 में से सीटों में से कोई सीट निकाल सकेगी क्योंकि भाजपा सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष
 कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए नायब सैनी ने कहा कि वह जिसे गाली देते हैं फिर माहौल बनाने के लिए उसी को गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा कहते थे चण्डीगढ़ का रास्ता करनाल से होकर जाएगा लेकिन कांग्रेस का रास्ता ना चंडीगढ़ गया ना दिल्ली। दोनों ही रास्तों से वह साफ हो गई।  उन्होंने कहा कि तीन लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस दो डिजिट का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
बसपा इनेलो के गठबंधन से नहीं पड़ता कोई फर्क 
बसपा इनेलो के गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। पहले भी उन्होंने इकट्ठे मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नायब सैनी ने दावा किया कि इस बार खुद हुड्डा भी अपनी सीट हारेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डॉ अंबेडकर के बने पवित्र संविधान का अपमान कर रही है, यह झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजनाओं में संशोधन के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश को एक नई दिशा दी है। ऐसी ऐसी योजनाएं बनाई है जिनका हरियाणा प्रदेश को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। कई बार योजनाओं में कोई कमी रह जाती है उसे दुरुस्त करने का काम अधिकारियों का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here