Home Faridabad आम आदमी पार्टी को बैसाखी बनाकर इस्तेमाल कर रही कांग्रेस..दुष्यंत चौटाला

आम आदमी पार्टी को बैसाखी बनाकर इस्तेमाल कर रही कांग्रेस..दुष्यंत चौटाला

104
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है ।उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी कहती थी कि उनसे मजबूत कोई पार्टी नहीं है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी को बैसाखी के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी पार्टी का साथ यह साबित कर देता है कि कांग्रेस पार्टी के नाम का बुलबुला जो अब फट चुका है। जनता भी भलीभांति जानती है और वोट की चोट से जवाब देगी।
हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन पर दी प्रतिक्रिया 
फरीदाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने
लोकसभा चुनाव पर अपनी हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज फरीदाबाद लोकसभा के तीन विधानसभा में जेजेपी पार्टी का कार्यक्रम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी भी अपना काम कर रही है और जेजेपी पार्टी अपना कार्य कर रही है। अभी तक तो सरकार अच्छी चल रही है, अभी तक सरकार के साथ हैं। चुनाव लड़ने का फैसला एनडीए-एलाइंस के साथ बैठकर चर्चा होगी तब देखा जाएगा कि चुनाव कौन कहां से लड़ेगा।वहीं
संगठन आगे बढ़ाने को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा हल्का कार्यकारिणी पूरा हो चुका है, अलग-अलग प्रकोष्ठ है उनकी कार्यकारिणी पुरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता फील्ड में निकालकर काम करेंगे और लोगों के घर-घर जाकर सरकार के अच्छे काम को गिनवाएगे।
14 फसलों पर MSP दे पंजाब सरकार 
वही हरियाणा के सभी बॉडर पर बैठे किसानों को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा पंजाब सरकार से निवेदन है जैसे हरियाणा में 14 फसलों पर MSP दिया जा रहा है,इस प्रकार से पंजाब सरकार को भी अपने यहां के किसानों को उनकी फसलों पर MSP देना चाहिए। जिससे इस तरह से किसान बॉर्डर पर आकर ना बैठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here