Home Haryana कुरुक्षेत्र से अमित शाह ने हरियाणा को दी 825 करोड़ की विकास...

कुरुक्षेत्र से अमित शाह ने हरियाणा को दी 825 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

132
0

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हरियाणा को 825 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इनमें 262.51 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच नर्सिंग कॉलेज, जींद पुलिस लाइन के 84 आवास, नारनौल का पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह और ब्लॉक तथा 562.49 करोड़ रुपये की 11 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

गृह मंत्री ने जिन नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया, वे क्रमशः कुरुक्षेत्र के खेड़ी रामनगर, कैथल के धेरडू, पंचकूला के खेडावाली, फरीदाबाद के दयालपुर और अरुआ गांव में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली-हिसार रोड पर 12.03 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो लेन पुल का भी उद्घाटन किया गया।

इसी दौरान उन्होंने करनाल के असंध में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, सोनीपत में मातृ एवं शिशु ब्लॉक, नूंह और करनाल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पतालों का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, चरखी दादरी और पंचकूला में नए जिला जेल भवन, रोहतक-खरखौदा रोड का सुदृढ़ीकरण और डेयरी कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गई।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कई मंत्री, सांसद नवीन जिंदल और कार्तिकेय शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here