Home Haryana सुपरवाइजिंग डायरेक्टर के निरीक्षण से मची अफरा-तफरी, ICU में जूते पहनकर पहुंचे...

सुपरवाइजिंग डायरेक्टर के निरीक्षण से मची अफरा-तफरी, ICU में जूते पहनकर पहुंचे डॉक्टर्स

167
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में सुपरवाइजिंग डायरेक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल में कई खामियां भी पाई गई। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ अंबाला सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। कई डॉक्टर्स तो आईसीयू में जूते पहनकर ही पहुंच गए।

मीडिया से बात करते हुए सुपरवाइजिंग डायरेक्टर ने बताया कि जिले के सुपरवाइजिंग डॉक्टर होने के नाते समय-समय पर जिले के सभी अस्पतालों का निरीक्षण करते रहते हैं। कुछ समय पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया गया था लेकिन आज अंबाला शहर के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। यहां पर कई खामियां देखने को मिली जिसे दूर करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस दौरान लोगों को निरोगी हरियाणा स्कीम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अंबाला जिला स्कीम के तहत काफी अच्छा काम कर रहा है, जिन लोगों की भी आए 18,0000 से कम हैं उन सभी के टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही में कार्ड भी बनाया जा रहा है जिसमें उनके हाइट वेट से संबंधित सभी डाटा लिखा जाएगा। इन दिनों कम उम्र के लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां ज्यादा हो रही है, जिसको देखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा एक एनसीडी कार्यक्रम चलाया जा रहा है और गलत खानपान की वजह से यह बीमारियां बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here