Home Haryana लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एलायंस को...

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एलायंस को लेकर बीजेपी मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी प्रतिक्रिया

153
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में कई फेर बदल हो रहे है।लोकसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी अपना दमखम दिखाने के लिए अपनी तैयारियों में जुटी है।हालही ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को लेकर एलायंस किया है।इसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है ।
कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने  कहा कि राजनीति में इस तरह की बातें चलती है, लेकिन कांग्रेस बहुत कमजोर स्तिथि में है और ऐसी ही हालत आम आदमी पार्टी की है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लडने के लिए कोई तैयार नहीं है, जिन्हे  चुनाव लड़वाना था वो इनकार करके चले गए। ऐसे में एलायंस का कोई खास फर्क नही पड़ेगा।राजनीति में इस तरह के एलायंस चलते रहते है।अब देखना होगा कांग्रेस और आप का ये गठजोड़ दोनो पार्टियों के लिए कैसा साबित होगा।फिलहाल लोकसभा चुनावों से पहले सियासी पारा हाई है और बयानबाजियों का दौर भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here