Home Palwal पलवल में स्पोर्ट्स अकादमी संचालक की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पक्ष पर...

पलवल में स्पोर्ट्स अकादमी संचालक की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

51
0

पलवल-:हरियाणा के पलवल जिले में घरेलू विवाद से परेशान एक स्पोर्ट्स अकादमी संचालक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक ने कथित रूप से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।इस मामले में चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान औरंगाबाद गांव निवासी नरसिंह के रूप में हुई है।मृतक के पिता जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी अंजली और उसके माता-पिता लगातार उस पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था।शिकायत के अनुसार,पत्नी अंजली अपने पति को दहेज के झूठे मामले में फंसाने और पुलिस कार्रवाई करवाने की धमकी देती थी।इतना ही नहीं,महिला मंडल और अदालत में केस दर्ज कराने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण नरसिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया।पुलिस के मुताबिक,एक मई की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अलावलपुर नहर पुल से आगरा नहर में कूद गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीएसआरएफ टीम की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया,लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

अगले दिन मृतक के भाई अर्जुन ने सूचना दी कि नरसिंह का शव अमरौली गांव के पास नहर में मिला है।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवाया।फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजली,उसके पिता बच्चू सिंह और माता महेंद्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here